Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिकरु कांड : विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, अन्य संपत्तियों का भी ब्यौरा मांगा गया

कानपुर, 09 मई: बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। कानपुर के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सोमवार को विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। अब कानपुर देहात के साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी से भी उसकी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है।

Recommended Video

    Vikas Dubey: बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे और परिवार की 67 करोड़ की संपत्ति जब्त | वनइंडिया हिंदी
    Vikas Dubey property worth Rs 67 crore seized

    कानपुर में एसपी आउटर की रिपोर्ट पर सोमवार को विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। विकास दुबे की कानपुर के चौबेपुर की संपत्तियों को जब्त किया गया है। अब कानपुर देहात के बिकरू और लखनऊ की संपत्तियों का भी ब्यौरा मांगा गया है। विकास दुबे की इन सभी संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी तैनात होगा। कानपुर से कानपुर देहात और लखनऊ के डीएम उसकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए पत्र भेजा जाएगा और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

    कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने इसके बाद विकास दुबे सहित कई साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इस कांड के बाद प्रशासन ने गांव में विकास दुबे के बड़े मकान को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया था। इसके बाद विकास और उसकी पत्नी रिचा दुबे और रिश्तेदारों की संपत्तियों की लिस्ट तैयार की गई। जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है, वो सब विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।

    कानपुर जिला प्रशासन ने विकास दुबे की बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ की 13 अचल और 10 चल संपत्तियों को जब्त किया है। कानपुर की इन सभी संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। इसके अलावा कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए लेटर भेजा जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+