उज्जैन से गिरफ्तारी, 24 घंटे में कानपुर टोल प्लाजा के पास पलटी गाड़ी और एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे
लखनऊ। कानपुर देहात के बिकरू में बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे की कमर और सीने पर लगी है। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। आपको बता दें, विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ था। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला था।
Recommended Video

विकास दुबे के कमर और सीने में लगी थी गोली
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से शाम 7 बजे के बाद यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह एसटीएफ की टीम दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश विकास दुबे को कानपुर पहुंची। इस दौरान कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीने लिए और भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विकास दुबे घायल हो गया। उसकी कमर और सीने में गोलियां लगी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद एसटीएफ ने उसे हैल्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उज्जैन के महाकाल मंदिर से 24 घंटे पहले हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन जिले के महाकाल मंदिर से 24 घंटे पहले हुई थी। जब वह मीडिया को देखकर चिल्ला रहा था कि- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में ले गई। पुलिस उसे महाकाल थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के पकड़े जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। कहा कि उसके मध्य प्रदेश में आने की संभावनाओं के चलते मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और उसे आज उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

आखिरी लोकेशन औरैया, फरीदाबाद में दिखाई दी झलक
बता दें कि 2 जुलाई की रात शूटआउट को अंजाम देने के बाद विकास अपने घर से फरार हो गया था। इसके बाद उसकी आखिरी लोकेशन औरेया दिखाई दी थी। जिसके बाद पुलिस को उसके बीहड़ की ओर भाग जाने का शक हुआ था। लेकिन विकास दुबे तब उत्तर प्रदेश का बॉर्डर पार करके हरियाणा पहुंच चुका था। विकास दुबे की तलाश में पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के एक होटल पहुंची। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है। हरियाणा के फरीदाबाद की सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को सकते में डाल दिया। इस फुटेज में विकास दुबे की झलक दिखाई दी। हालांकि फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं लगा और विकास फरीदाबाद से भी भाग निकला।

उज्जैन में हुई गिरफ्तार, दो घंटे पुलिस की पूछताछ
यूपी पुलिस विकास दुबे की तलाश कई राज्यों में कर रही थी। हालांकि आखिरकार पुलिस को सफलता मध्य प्रदेश में हाथ लगी। पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार किया। हरियाणा के फरीदाबाद से विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचा था। बता दें कि गिरफ्तार करने के बाद उज्जैन पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसकी ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी. उम्मीद है थोड़ी देर में ही उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा?
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications