विकास दुबे एक तरफ पुलिसकर्मियों को मार रहा था, दूसरी तरफ एसओ और SSP के बीच हो रही थी ये बातचीत, ऑडियो वायरल
कानपुर। कानपुर में विकास दुबे केस से जुड़ा एक और ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो उस वक्त का है जब 2 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गे पुलिस टीम पर हमला कर रहे थे। तत्कालीन एसओ विनय तिवारी ने इसकी जानकारी एसएसपी दिनेश कुमार पी काे दी थी। दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो अब वायरल हो रहा है। बातचीत में एसओ विनय तिवारी कहता है, 'हां मुझे मालूम था विकास दुबे कुछ भी कर सकता है।'
Recommended Video

एसएसपी पूछते हैं- क्या उन्हें पता था फोर्स आने वाली है
वायरल ऑडियो में एसओ विनय तिवारी कहता है, सर मैं बोल रहा हूं। एसएसपी पूछते हैं कौन एसओ बोल रहे हो और कितने लोग हैं वो, किधर से गोलियां चला रहे है वो सब। एसओ कहता है से 7 लोग या अधिकतम 10 लोग गोली चला रहे हैं। गोली विकास दुबे के घर से चलाई जा रहीं हैं। आसपास के घरों से भी हो सकता है। वहां से भी गोलियां चलीं, लेकिन अंधेरे की वजह से कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एसएसपी आगे कहते हैं, उन्हें पता था क्या कि पुलिस फोर्स आने वाली थी।

एसओ कहता है- जी उन्हें पता है कि पुलिस है
एसओ कहता है, जी उन्हें पता है कि पुलिस है। इस पर एसएसपी पूछते हैं कि अब तक कितने लोग घायल हुए हैं? दो लोग। एसओ कहता है जी, अब चार सिपाही हो गए हैं। चारों को बाहर निकाला गया है। एसएसपी पूछते हैं उनके पास कौन से हथियार हैं? एसओ बताता है कि वो लोग 315 बोर की रायफल, पिस्टल के साथ बम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद एसएसपी कहते हैं, क्या तुम्हें पता था कि विकास दुबे इतना खतरनाक आदमी है और उसके साथ चार-पांच हथियारबंद बदमाश हर समय रहते हैं और वह बम भी चला सकता है।एसओ कहता है, जी सर मैं जानता था, मुझे अंदेशा था, इसीलिए मैंने आपको बताया था और फोर्स मांगी थी। एसएसपी तुरंत कहते हैं नहीं तुमने मुझे यह नहीं बताया था कि इसके साथ चार-पांच बदमाश हर समय रहते हैं और यह बम भी चला सकता है।

सीओ देवेंद्र के बारे में पूछते हैं एसएसपी
एसओ कहता है उन लोगों ने गाड़िया सड़क पर ही छोड़ दी थीं। गोलियां चली तो सभी तितर-बितर हो गए कौन कहां हैं? किसी को नहीं पता। एसएसपी एसओ से सीओ के बारे में पूछते हुए कहते हैं क्या स्थिति है? अंदर फंसे सिपाहियों को बाहर निकाल पाए या नहीं, अभी सिपाही फायरिंग कर रहे हैं या नहीं। एसओ कहता है, सर 15 से 20 मिनट फायरिंग हुई थी। अब फायर नहीं हो रहे हैं और किसी को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। एसओ कहता है कि विकास का घर गांव के बीचोंबीच है। पुलिस की टीम ने उसके घर को चारों ओर से घेरा था, इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। कितने पुलिसकर्मियों को गोली लगी है कुछ नहीं पता।

एसएसपी ने कहा- जरूर किसी ने पहले बताया होगा
एसएसपी कहते हैं कि जरूर तुम्हारे थाने से पहले ही किसी ने बता दिया होगा कि दबिश पड़ने वाली है। एसएसपी की इस बात का एसओ विनय तिवारी कोई उत्तर नहीं दे पाता है। इसके बाद एसएसपी पूछते हैं अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। एसओ कहता है 15 से 16 लोग अभी अंदर हैं। जितनी जल्दी हो सके ज्यादा से ज्यादा फोर्स भेज दें। एसएसपी कहते हैं मैं खुद आ रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications