बिजली विभाग ऑफिस में महिला चपरासी का शराब पीते वीडियो वायरल
Recommended Video
कानपुर। यूपी में कानपुर के साउथ सिटी में बने दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के मुख्य कार्यालय के टेस्ट डिवीजन में कार्यरत चतुर्थ क्लास महिला चपरासी रजिया खान का कार्यालय में शराब पीते वीडियो वायरल होने से से केस्को विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्सईन ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डिवीजन खंड के एक्सईन प्रशांत सिंह ने स्वीकार किया कि रजिया खान का वायरल वीडियो उनके ही दफ्तर का है। उनका कहना है कि वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दफ्तर के अंदर शराब का सेवन किया जा रहा है।

वीडियो की हकीकत जानने के बाद रजिया खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दूसरे कर्मचारी जो इसमें लिप्त है उन पर भी कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा जा रहा है। वहीं रजिया खान खुद मान रही हैं कि उनसे गलती हुई है लेकिन यह वीडियो पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications