कानपुर: मेडिकल छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मचा हड़कंप

कानपुर। कानपुर में मेडिकल छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत के साथ ही स्वरूप नगर थाने में यौन शोषण की लिखित तहरीर दी हे। मामले में कॉलेज प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं, आरोपी विभागाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनके खिलाफ साजिश की बात कही।

kanpur medical student alleges sexual harassment on professor

मामला कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज का है। पैरामेडिकल की फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने ही विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की और स्वरूप नगर थाने में यौन शोषण की लिखित तहरीर दी है।

आरोपी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा, 'मुझे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते हुए करीब 20 साल हो गया है, आज तक मेरे ऊपर कोई भी आरोप नहीं लगा है। यह केवल मुझको पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष की कुर्सी से हटाने की साजिश है। मैं हर तरीके की जांच में मदद करने के लिए तैयार हूं। मैंने अपने छात्र छात्राओं को हमेशा अपने बच्चे की तरह समझा है यह सारे आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत होने के साथ ही मेरे लिए एक साजिश है। पुलिस में मामला आने के बाद अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+