पिछले 8 साल से चाची के साथ संबंध बना रहा था भतीजा, अवैध संबंध के चलते हो गई हत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के काटर गांव के गुरैय्यन में महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस न हत्यारोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अवैध संबंध के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बीते शनिवार को रात के करीब दो बजे मूसानगर रोड स्थित रहटी खालसा तिराहा के पास मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने कबूल किया कि अवैध संबंध के चलते उसने चाची को मौत के घाट उतार दिया था।

पति और बेटा गए थे फसल काटने

पति और बेटा गए थे फसल काटने

बीते बुधवार की रात को 38 वर्षीय अर्चना की लाश बरामदे में पड़ी हुई थी। वारदात के दौरान उसके साथ दस वर्षीय बेटा दीपांशु घर में था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका चचेरा भाई जय सिंह यादव घर आया था। इसके बाद गांव में पूछताछ के बाद पुलिस ने अवैध संबंधों में हत्या का शक जताते हुए उसकी तलाश शुरू की थी। अर्चना के पति धीर सिंह यादव अपने मझले बेटे 12 वर्षीय आयुष के साथ घटना की रात खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे।

घर पर मौजूद था मृतका का छोटा बेटा

घर पर मौजूद था मृतका का छोटा बेटा

धीर सिंह का बड़ा बेटा ताऊ देवप्रकाश के पास रहता है, क्योंकि संतान न होने के कारण उन्होंने उसे गोद लिया था। बुधवार की आधी रात को जब दीपांशु के रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। इस दौरान वहां का मंजर देख सभी हैरान रह गए। बरामदे में अर्चना की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही धीर सिंह और मझला बेटा भी घर आ गए थे। मां का शव देखकर दोनों बेटे रोते रहे।

भतीजे ने पहली बार चाची से बनाया शारीरिक संबंध

भतीजे ने पहली बार चाची से बनाया शारीरिक संबंध

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो यह बात सामने आई कि आरोपित जय सिंह ट्रक चलाता है और धीर सिंह के घर से जाने के बाद अक्सर वह अपनी चाची अर्चना के पास आ जाता था। इस पर संदेह पुख्ता होने पर पुलिस जय सिंह की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार होने के बाद जयसिंह ने पूछताछ पुलिस को बताया कि बीस साल की उम्र में वह चाची के पास जाता था। चाची को देखकर वह दीवाना सा रहने लगा। एक दिन चाचा के घर पर न होने पर वह गया और उसने डराकर चाची से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

करीब 8 साल से चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध

करीब 8 साल से चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध

साथ ही उसने बताया कि इसके बाद चाची से उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। चाचा जब घर पर नहीं होते तो वह अर्चना के पास चला जाता था। अवैध संबंधों का यह सिलसिला बीते आठ साल से चल रहा था। वह अपनी कमाई के कुछ रुपये भी उसे देता था। इधर कुछ महीनों से चाची संबंध बनाने से मना करने लगी थी। वह जब भी मौका पाकर घर जाता तो कोई न कोई बहाना बनाकर चाची उसे लौटा देती थीं।

चाची ने संबंध बनाने से किया इनकार तो उतार दिया मौत के घाट

चाची ने संबंध बनाने से किया इनकार तो उतार दिया मौत के घाट

बुधवार रात जब उसे पता चला कि चाचा और भतीजा दोनों खेत पर गए हैं तो मौका पाकर वह अर्चना के पास रात में गया था। उसने संबंध बनाने का जोर दिया लेकिन अर्चना ने इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने चाकू से गर्दन रेतकर चाची की हत्या कर दी और भाग निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+