कानपुरः जिस बेटी को पिता ने बेटों की तरह पाला वो खाने लगी थी गुटखा फिर पकड़े जाने पर लगाई डांट तो की खुदकुशी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर एक बेटी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि पेशे से मिस्त्री पिता अपनी बेटी को बेटे की तरह पाला था।

बेटी को बेटे की तरह पाला
हालांकि वह इस दौरान गुटखा खाने लगी थी, जिसे लेकर नाराज पिता ने उसे फटकार लगाई थी। कानपुर के शास्त्रीनगर में रहने वाले पिता कमल किशोर पेशे से बिजली मिस्त्री हैं। उनकी बेटी मनीषा बीए पास कर चुकी थी। बेटी के इच्छा जताने पर कमल किशोर ने उसे सिलाई कढ़ाई सीखने की अनुमति दे दी।

पिता ने गुटखा खाते हुए देखा
मनीषा कुछ समय से गुटका खाने लगी ती। चाचा कमल किशोर को इस बात का पता चला तो समझाने की कोशिश की लेकिन मनीषा नहीं मानी। बीते शनिवार को रात में खाना बनाने के दौरान गुटखा खाते देखकर कमल किशोर ने मनीषा को डांट दिया था। पिता से डांट मिलने के बाद मनीषा अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद करके खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

पिता की डांट के बाद की आत्महत्या
चीख-पुकार सुन घर वाले दौड़े और आग बुझाकर गंभीर हालत में मनीषा को एलएलआर अस्पताल ले गए। रविवार सुबह इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। अरविंद ने बताया कि चाचा का मनीषा ही उनका इकलौता सहारा थी। बेटी की मौत से कमल किशोर बदहवास हो गए हैं। परिवार के लोग उन्हें समझाने-बुझाने में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications