बेटियों को अपने साथ ले गया सौतेला पिता फिर कई बार की रेप की कोशिश, फूट-फूटकर लड़कियों ने सुनाई दास्तां
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते शुक्रवार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नौबस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बेटियों के साथ सौतेले पिता पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला पिता नेवी से रिटायर्ड है। उसने लखनऊ निवासी महिला से दूसरी शादी की, जिसकी दो नाबालिग बेटियां थीं।

बेटियों को अपने साथ ले गया कानपुर
शादी के बाद आरोपित शख्स नौबस्ता में अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसकी एक बेटी को भी साथ ले आया जो कुछ दिनों बाद लखनऊ में रह रहे चाचा के पास वापस चली गई। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपित शख्स दोबारा लखनऊ गया और दोनों बेटियों को मनाकर वापस नौबस्ता ले आया। इसके बाद उन्हें अपने साथ रहने लगा।

मां से की सौतेले पिता की शिकायत
इस दौरान कुछ दिनों बाद ही आरोपित शख्स के हरकत सामने आने लगी। बड़ी बेटी के मुताबिक नशे की हालत में उसका सौतेला पिता आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब इसकी शिकायत पीड़िता ने अपनी मां से कहा तो आरोपित ने बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर मामले को शांत कराया।

पुलिस की पूछताछ में रोने लगीं बच्चियां
मौका देखतेही दोनों बेटियों किसी तरह अपनी इज्जत को बचाते हुए लखनऊ अपने चाचा के पास पहुंची और सौतेला पिता की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद चाचा ने नौबस्ता पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही एसपी दक्षिण अर्पणा गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। हालांकि जब पुलिस ने बेटियों से पूछताछ की तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

आरोपित पिता हुआ गिरफ्तार
एसपी दक्षिण अर्पणा गुप्ता ने बताया कि इस मामले पर किशोरियों से अन्य जानकारी भी ली जा रही है। जिससे आरोपी पर गंभीर धाराओं को बढ़ाने का काम किया जाए। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications