Kanpur News: डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत,पांच घायल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। गुुरुवार को हुई इस घटना में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में भौंती हाईवे पर यह घटना हुई है।

मूलरूप से कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी संजय, पत्नी अनीता व बच्चों कार्तिक और विराट (3) के साथ दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते हैं। अनीता का मायका शुक्लागंज के गंगाघाट थानाक्षेत्र के चंपापुरवा गांव में है। हैलट पहुंचे अनीता के बड़े भाई महेश ने बताया कि उनके चचेरे भाई रोहित की 17 अप्रैल को शादी है। इसके लिए अनीता का पूरा परिवार शुक्लागंज आ रहा था। वहीं, तीन दिन पहले ही भांजा साहिल गांव के यशनाथ व रावतपुर के मसवानपुर निवासी दिलीप राजपूत (29) और दीपू के साथ दिल्ली घूमने गया था।

kanpur

वहां से लौटते समय साहिल ने बहन अनीता व दोनों बच्चों को भी साथ में चलने को कहा। देर रात सभी लोग कार में सवार होकर दिल्ली से शुक्लागंज की ओर निकले। कार दिलीप चला रहा था, जबकि अनीता विराट को लेकर आगे की सीट पर बैठ गईं। बाकी लोग पीछे बैठ गए।

गुरुवार तड़के करीब चार बजे सचेंडी क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पहुंचने पर दीपू चौहान ढाबे के नजदीक आगे चल रहे एक डंपर चालक ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ दी। रोकने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार सीधे डंपर में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल भेजा। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+