UP Kanpur News: तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने का Video Viral, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में दुकान में लगे सिलेंडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को तीन युवक बना रहे थे। इस दौरान ब्लास्ट होने पर एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

यह पूरा मामला कानपुर जनपद के उत्तरीपुरा कस्बे के नदीहा रोड पर स्थित देसी शराब ठेके के समीप की है। बताया जा रहा है कि ठेके के समीप मांस मछली और अंडा फ्राई करने की कई दुकानें हैं। यहीं पर शनिवार शाम अचानक एक दुकान में रखे सिलेंडर में आग लग गई।

up-kanpur-news-video-of-cylinder-exploding-with-loud-bang-goes-viral

आग लगने के बाद जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अगल-बगल के दुकानों में भी आग फैल गई। आग लगने की जानकारी लोगों ने पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी फोन करके इसके बारे में बताया।

बताया जा रहा है कि लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान शांति नगर उतरी पूरा के रहने वाले सुरेश राठौड़ का 19 वर्षीय बेटा निखिल राठोर मौके पर पहुंच गया। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। तीनों आग बुझाने की बजाय वीडियो बनाने लगे।

रील बनाने के चक्कर में चली गई जान
बताया जा रहा है कि निखिल और उसका दोस्त रील बनाने के शौकीन थे। यही कारण था कि आग लगने के बाद लोग वीडियो बनाने लगे। इसी बीच दुकानों में लगे तीन सिलेंडरों में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने निखिल और उसके दोस्तों को वहां से हटने के लिए बोला लेकिन वह नहीं सुने।

बताया जा रहा है की वीडियो बनाते समय ही सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद सिलेंडर से निकाल लोगे का टुकड़ा निखिल के पेट में जा घुसा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

देखेंं Video

घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है वही घटना की जानकारी मिलने के बाद निखिल के परिवार में मातम पर कर गया। बाद में मौके पर पहुंचे फायरकर्मी कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+