यूपी उपचुनाव 2020: कांग्रेस प्रत्याशी का ग्रामीण को नोट देने का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच आदेश

कानपुर। कानपुर के घाटमपुर विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले घाटमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर का नोट बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के दो दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने जांच का आदेश दिया। डीएम आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि यदि उल्लंघन पाया जाता है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अरूण कुमार ने बताया कि मामले में नोटिस जारी किया गया है। मजिस्ट्रेट को भेजकर सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

UP by election 2020 ghatampur congress candidate distributed money video viral

घाटमपुर उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में हैं छह प्रत्याशी

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं कमला रानी वरुण का निधन हो जाने के बाद घाटमपुर सीट खाली हो गई थी। घाटमपुर सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने उपेंद्र पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने डॉ. कृपाशंकर शंखवार तो सपा ने इंद्रजीत कोरी को फिर से मौका दिया है। बसपा ने कुलदीप शंखवार को टिकट दिया है। हालांकि, शंखवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

कांग्रेस प्रत्याशी का ग्रामीण को नोट देने का वीडियो वायरल

बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीण को नोट देते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जेब में हाथ डालकर नोट निकालते हैं, उनके ये नोट लेकर दूसरा युवक ग्रामीण को थमा देता है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में एसडीएम अरूण कुमार ने बताया कि मामले में नोटिस जारी किया गया है। मजिस्ट्रेट को भेजकर सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+