Kanpur से दिल्ली के रास्ते जम्मू जा रहे 5 रोहिंग्या समेत आठ लोगों को UP ATS ने पकड़ा, कई दस्तावेज भी किए बरामद
यूपी एटीएस ने कानपुर से 5 रोहिंग्या, एक बांग्लादेशी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं समेत 2 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह सभी कानपुर से दिल्ली के रास्ते जम्मू जा रहे थे।

Kanpur News: कानपुर से दिल्ली के रास्ते जम्मू जा रहे 5 रोहिंग्या, एक बांग्लादेशी समेत 8 लोगों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और 2 भारतीय नागरिक भी हैं। इनके पास से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड समेत कई दस्तावेज मिले हैं।
इनके बारे में बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसे थे और कानपुर से दिल्ली के रास्ते जम्मू जा रहे थे। फिलहाल, एटीएस उनके जम्मू जाने की वजह तलाश रही है। वहीं, इन सभी के खिलाफ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें, अवैध रुप से भारत की सीमा में दाखिल हुए इन रोहिंग्या मुस्लमानों से एसटीएफ के साथ ही जांच एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटीएस को ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ लोग बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या नागरिकों से पैसा लेकर उनको अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत ला रहे हैं।
इनमें से कुछ बांग्लादेश से कानपुर आए हैं और इनकी भाषा शैली और तौर-तरीका संदिग्ध है। इस पर एटीएस की टीम झकरकटी बस अड्डे पहुंची और आठों संदिग्धों से पूछताछ की। इन लोगों ने बताया कि हम लोग रोहिंग्या नागरिक हैं और बांग्लादेश से सीमा पार करके भारत आए हैं।
पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्हें दिल्ली के रास्ते जम्मू जाने को बोला गया है। एटीएस को उनकी तलाशी में कुमारघाट से गुवाहाटी और गुवाहाटी से दिल्ली का रेल टिकट मिला। खबर के मुताबिक, बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या को अवैध रुप से सीमा पार कराकर यूपी-दिल्ली और जम्मू भेजने वाले 2 लोगों को भी यूपी एटीएस ने पकड़ा है।
पकड़े गए लोगों पूछताछ में एटीएस को जानकारी मिली है कि त्रिपुरा निवासी अनवर ने आरोपियों को भारत आने में मदद की थी। इतना ही नहीं, अनवर ने आरोपियों के फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बनवाए थे। अनवर का ड्राइवर विमल मियां भी इस गिरोह में शामिल है।
Recommended Video

विमल मिया ही उन्हें कुमारघाट रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था, वहां मौजूद त्रिपुरा निवासी सुबीर सब्दाकर उनको दिल्ली ले जाने वाला था। वहीं, गिरफ्तार जम्मू निवासी मो. जकारिया ने बताया कि रोहिंग्या युवती सबकुर नाहर को जम्मू में उसकी बहन यासमीन के पास छोड़ने जा रहा था।
बाकी दो लड़कों और तीन लड़कियों मो. शोएब, नूर मुस्तफा, नूर हबीबा, रजिया और फारसा को भी जम्मू लेकर जाकर बसाने की तैयारी थी। एटीएस ने कबीर सबदाकर, मोहम्मद जकारिया, मोहम्मद शोएब, नूर मुस्तफा, सबकुर नाहर ,नूर हबीबा, रजिया को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications