कानपुर: लोडर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, पत्नी-बच्चे की दर्दनाक मौत, पति घायल
Kanpur news, कानपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार को लोडर ने टक्कर मार दी। आमने सामने टक्कर होने से बाइक लोडर के नीचे आ गई और एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि महिला और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लोडर में फंस गई बाइक
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल के पास कानपुर से फतेहपुर की ओर बाइक से युवक अपनी पत्नी सुमन और तीन साल के बच्चे अर्पित को लेकर अपने गांव जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक लोडर में जाकर फंस गई।

पत्नी-बच्चे की मौके पर ही मौत
राहत बचाव कार्य के पहले ही महिला और बच्चे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ग्रामीण प्रदुम्मन सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लोडर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications