VIDEO : कानपुर के करोड़पति का कारनामा, हर दो साल में बदल लेता है बीवी

Kanpur News in Hindi, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसे करोड़पति शख्स का भंडाफोड़ हुआ है, जो हर दो साल बाद बीवी बदल लेता है। 7 साल में 3 लड़कियों से शादी की और अब चौथी दुल्हन लाने की तैयारी में है। पति की चौथी शादी का पता लगने पर पहले वाली दो पत्नियों ने पुलिस के पहुंचकर धोखाबाज पति की शादियों का खुलासा कर डाला।

Two Ex wife Exposed Husbands fourth Wedding Planning in Kanpur UP

कानपुर एसएसपी कार्यालय में दो पत्नियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि तीनों पत्नियों को पति की अन्य शादियों का पता लगने पर वे चाहकर भी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा सकी। उलटा आरोपी पति ने ही अपनी पत्नियों पर कई तरह के केस लगवा दिए।

एक साथ पहुंची दोनों पत्नी

एक साथ पहुंची दोनों पत्नी

शनिवार के कानपुर एसएसपी कार्यालय में ज्योति और रश्मि नाम की दो महिलाएं पहुंचीं। दोनों ने खुद को बारादेवी निवासी आकाश गुप्ता की पत्नियां बताते हुए पुलिस से शिकायत की, इन्हें व एक अन्य को छोड़कर आकाश चौथी शादी करने जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहली शादी 2012 में रश्मि से की

पहली शादी 2012 में रश्मि से की

आकाश गुप्ता की पहली पत्नी रश्मि है। इससे उसने वर्ष 2012 में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही आकाश रश्मि से झगड़ा करने लगा और इसे छोड़कर वर्ष 2014 में किसी और युवती से शादी कर ली। इसे भी दो साल से ज्यादा नहीं रखा और वर्ष 2016 में ज्योति से तीसरी शादी कर ली। इस बीच प​हली और दूसरी बीवी ने आपत्ति जताई तो उनके खिलाफ रसूख के दम पर केस लगवा दिए। अब चौथी शादी करने की तैयारी है।

शादी की तस्वीरें भी ले आई पत्नियां

शादी की तस्वीरें भी ले आई पत्नियां

पहली और तीसरी पत्नी आकाश की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनके पास शादी के समय खिंचवाई गई तस्वीरें भी थी। दोनों का आरोप है कि आकाश ने शादी के समय लाखों का दहेज भी लिया था, लेकिन इन्हें पूर्व की शादियों के बारे में भनक तक नहीं लगने दी थी।

मुझसे लिया एकतरफा तलाक-रश्मि

मुझसे लिया एकतरफा तलाक-रश्मि

आकाश गुप्ता की पली पत्नी रश्मि ने बताया कि मेरी शादी में 15 लाख रुपए का दहेज दिया गया था। मुझे आकाश ने एक तरफा तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। वहीं ज्योति का कहना है कि दूसरे शादी मुझसे की थी। घर आने के बाद तस्वीरें देखकर पता चला था कि इसकी पहले भी शादी हो चुकी है। फिर दो साल मुझे पता भी नहीं चलने दिया और तीसरी शादी कर ली। विरोध किया तो मुझ झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। पहली पत्नी पर छह और मुझ पर कुल 10 मामले दर्ज करवा रखे हैं। पुलिस कुछ करती ही नहीं है। जबकि उसका वारंट भी निकला है।

तीन-तीन फैक्ट्रियों का मालिक है आकाश गुप्ता

तीन-तीन फैक्ट्रियों का मालिक है आकाश गुप्ता

आकाश गुप्ता बारादेवी में रहता है। उसकी राजन इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री फजल गंज में है जबकि दो फैक्ट्रियां अन्य जगह पर हैं। आकाश ने पहली शादी के बाद दूसरी शादी कर लेने का खुद शपथ पत्र अदालत में लगाया था जबकि तीसरी शादी उसने ज्योति गुप्ता से दो हजार सोलह में की, इसकी शिकायत करने पर भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी कार्यालय के डीएसपी रवि सिंह कहते हैं कि आकाश गुप्ता द्वारा चौथी शादी करने की ​शिकायत मिली है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।

एक से अधिक शादी गैर कानूनी

एक से अधिक शादी गैर कानूनी

हिन्दू विवाह अधिनिअयम के अनुसार कोई भी हिन्दू व्यक्ति एक पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकता, लेकिन इन महिलाओं के पति ने पैसे के दम पर एक-एक करके तीन शादी कर ली। उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब देखने वाली बात है कि क्या पुलिस इन महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले पति पर कार्रवाई करती है या उसको चौथी शादी करने की छूट देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+