Kanpur: दुखद! गंगा स्नान करने गए 2 भाइयों ने दूसरों की देखा-देखी कर दी एक गलती, घंटों बाद मिले शव
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगेश्वर घाट पर गंगा स्नान करते समय डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनो युवक एक ही परिवार के हैं। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं परोजनों द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामे की कार्यवाही पूरी कर शवों को सौंप दिया गया।
बता दें कि ये पूरी घटना कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के हटिया गांव स्थित गंगेश्वर घाट की है। जहां रविवार को शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पांडे निवादा गांव निवासी 20 वर्षीय गोविंद और 21 वर्षीय मयंक गांव के ही अपने दो अन्य साथियों निकुंज और संदीप के साथ आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार गंगेश्वर घाट पर एक पुलिया बनी हुई है, जिसपर से कुछ युवक पहले ही छलांग लगा रहे थे। जिनकी देखा-देखी गोविंद और मयंक ने भी पुलिया से गहराई में कूद गए। जिसके बाद दोनों डूबने लगे। यूवकों को डूबता देख गंगा तट पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर कुछ ही देर में निकट के गांव से गोताखोर मौके पर पहुंच गए और गंगा में उतर कर युवकों की तलाश करने लगे।
Recommended Video
गोताखोरों ने कुछ ही देर में दोनो को तलाश कर बाहर निकाल लिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो युवकों को आनन-फानन में बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि मृतक युवक आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। गोविंद पुत्र भरत तीन बहनों में अकेला था, वहीं मयंक पुत्र सतीश चार भाइयों में सबसे छोटा बेटा था। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications