ITBP हेडक्वार्टर की दीवार से टकराया संदिग्ध ट्रक, मचा हड़कंप

कानपुर। आईटीबीपी हेडक्वार्टर की दीवार से एक संदिग्ध ट्रक टकरा गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत ही ट्रक में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ लिया गया है।

truck

ट्रक टकराने से हेडक्वार्टर की दीवार गिरी

ये पूरा घटनाक्रम कानपुर का है। यहां इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के 32वें बटालियन का हेडक्वार्टर है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ही इस हेडक्वार्टर से टकरा गया।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक के टकराने पर दीवार जरूर गिर गई। अचानक हुए इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया।

फिलहाल वहां मौजूद जवानों ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को तुरंत ही पकड़ लिया। ये पूरा मामला महाराजपुर इलाके का है।

आरोपी ड्राइवर और क्लीनर पकड़ा गया

पकड़े गए ट्रक ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि हादसा कैसे हुआ। जब से उरी में बेस कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ऐसे में आईटीबीपी हेडक्वार्टर की दीवार से ट्रक के टकराने की वजहों को लेकर जांच की जा रही है। जिससे साफ हो सके कि ये महज हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+