Kanpur: बीयर से लदा ट्रक कानपुर नेशनल हाईवे पर पलटा, ड्राइवर को बचाने की जगह ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

Kanpur News: कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईव के पिपरी गांव के पास एक बीयर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक में लदे बीयर के गत्ते सड़क पर फैल गए और ग्रामीणों ने लूटने की होड़ मच गई।

Kanpur Beer News

Kanpur News: कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बियर से भरा एक ट्रक मंगलवार 6 जून की दोपहर चौबेपुर नेशनल हाईवे पर पलट गया। बीयर से भरे ट्रक पलटने की भनक ग्रामीणों को लगी तो चिलचिलाती गर्मी के बीच ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बीयर की जमकर लूटपाट मचा दी।

हालांकि, इस लूटपाट के दौरान उन्होंने ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और कंडेक्टर की मदद नहीं की। ट्रक में फंसे कंडेक्टर और ड्राइवर लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ग्रामीणों को खदेड़ा और ड्राइवर-कंडेक्टर को ट्रक से बाहर निकाला।

यह मामला कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीयर लेकर एक ट्रक उन्नाव की तरफ जा रहा था। जैसे ही तेज रफ्तार ट्रक नेशनल हाईवे पिपरी गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रस से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया।

देखें वीडियो...

ट्रक पलटने से सड़क पर चारो तरफ बीयर के केन बिखर गए। इस दौरान बीयर कुछ बोतले फूट कर नष्ट हो गईं। तो वहीं, ग्रामीणों और राहगीर बीयर के गत्ते उठाकर भागने लगे। इस दौरान किसी ने भी केबिन में फंसे ड्राइवर और कंडेक्टर की मदद किसी न नहीं की। हालांकि, किसी तरह दोनों केबिन से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने ग्रामीण को मौके से खदेड़ा। इस दौरान बीयर से लदे ट्रक की सुरक्षा के लिए चार सिपाहियों को भी मौके पर तैनात किया गया। वहीं, इस हादसे में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ मोहल्ला निवासी चालक सुरेश घायल हो गया था, जिसका उपचार कराया।

वहीं, ट्रक मालिक ने मंगलवार देर शाम दूसरा ट्रक भेजा। इसके बाद बीयर के गत्तों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया। बीयर की लूट को रोकने के लिए सिपाही देर रात तक ट्रक की सुरक्षा में तैनात रहे। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस के तत्काल पहुंच जाने से ग्रामीण किसी तरह की लूटपाट नहीं कर सके। सारा माल सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+