Kanpur: तीन साल की मासूम के साथ इतनी हैवानियत, रोंगटे खड़े कर देगी यह दर्दनाक कहानी
कानपुर में तीन साल की मासूम की हैवानियत के बाद मौत हो गयी है। उसने 6 दिनों तक जिंदगी से जंग की।

Kanpur News: इस दुनिया में उसे आए अभी महज तीन साल हुए थे। घर के बाहर बिंदास मन से खेल रही बच्ची को यह भी पता नहीं कि कुछ देर बाद वह हैवानियत का शिकार होने वाली है। उसे यह भी पता नहीं था कि समाज में खुलेआम घुम रहे हैवान उसे भी नहीं छोड़ेगे। कई दिनों तक जिंदगी मौत से संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गयी है।
तीन साल की मासूम हैवानिय के बाद जिंदगी की जंग हार गयी और इस दुनिया से अलविदा कह चुकी है। लेकिन इस समाज में घूम रहे हैवान किस्म के लोगों से कई मासूम अभी सुरक्षित नहीं हैं। मासूम की मौत के बाद कानपुर में दस साल के उस बालक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है जिसने इस बच्ची से उसका जीवन छीन लिया।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर में एक तीन साल की बच्ची एक सप्ताह पूर्व अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी दस साल का लड़का साइकिल से आता है उसे कब्रिस्तान के बगल में एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। हैवानियत के बाद वह उसे गढ्ढे में फेंक कर भाग जाता है। कई घंटों तक बेसुध पड़ी इस मासूम को गंभीर हालत में परिजन कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए जहां से उसे हैलट अस्पताल भेज दिया गया। यहां 6 दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड दिया।
आरोपी लड़के के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उसे कड़ी सजा मिले यहीं परिजन व लोगों की मांग है। पुलिस ने आरोपी बच्चे को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे संप्रेक्षण गृह भेज गया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications