कानपुर: गंगा में नहा रहे तीन युवक डूबे, दो की मौत एक की हालत गंभीर

कानपुर। कैंट स्थित मैस्कर घाट पर गुरुवार को गंगा में नहा रहे छात्र को बचाने में दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी। गोताखोरों ने छात्र को तो बचा लिया, लेकिन बचाने गए दोनों युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक छात्र का मित्र था, लेकिन दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जब गंगा से दोनों की लाशें निकलीं तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। छात्र को गंभीर हालत में सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

three drowned in ganga river two dead

मैस्कर घाट की घटना

चमनगंज के श्रीनगर मोहल्ला निवासी पिंटू गुप्ता (25) आइसक्रीम बेचता था। मोहल्ले में रहने वाला शिवांशु जायसवाल (17) भी उसके साथ काम करता था। बचाए गए एक छात्र की हालत गंभीर, निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती शिवांशु के मुताबिक गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे वह पिंटू और हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने दोस्त ऋतिक वर्मा (16) के साथ मैस्कर घाट पर नहा रहा था। ऋतिक डूबने लगा तो उसे बचाने में पिंटू भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद एक युवक ने छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूब गया। फिर गोताखार कूदे और तीनों को बाहर निकाला। तब तक पिंटू व अन्य युवक की मौत हो चुकी थी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ऋतिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिंटू और ऋतिक को बचाने में जान गंवाने वाले शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पिंटू के परिवार में पिता राम बाबू, मां मुन्नी, बड़े भाई रिंकू व टिंकू हैं। रिंकू फौज में हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से पिंटू की शादी की बात चल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+