गाड़ी से नहीं बल्कि घोड़े से चोरी करने आए चोर, कुत्तों ने संभाला मोर्चा, जानें फिर क्या हुआ, देखें Video

अभी तक आपने बाइक, कार या पैदल चोरी करने के लिए आने वाले चोरों के बारे में सुना होगा। लेकिन कानपुर जनपद से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। कानपुर में एक मंदिर में चोरी करने के लिए दो चोर घोड़े पर सवार होकर आए। हालांकि कुत्तों की सक्रियता के चलते वे सफल नहीं हो पाए।

चोरी की इस घटना का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। नेटिजेंस का कहना है कि चोर भी अब अपना दिमाग लगाकर लगातार नए-नए प्रयोग करते हुए चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।

thieves-came-to-steal-not-from-a-car-but-from-a-horse-watch-video

यह घटना कानपुर जनपद के बर्रा थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर की है। बताया जा रहा है कि मंदिर में एक दान पात्र लगा हुआ है इस दान पत्र को चोरी करने के लिए बीते 20 दिसंबर को रात में दो चोर घोड़े पर सवार होकर वहां पहुंचे। इस दौरान एक चोर घोड़े पर ही सवार रहा जबकि दूसरा घोड़े से उतर कर मंदिर में प्रवेश कर गया।

मंदिर में प्रवेश करने के बाद वह दान पात्र तोड़ने की कोशिश कर रहा था इसी बीच गली में घूमने वाले कुत्ते वहां पहुंच गए और घोड़े को देखकर कुत्ते भोकने लगे। हालांकि इसके बावजूद भी मंदिर में प्रवेश किया कर दान पात्र तोड़ने का प्रयास करता रहा। चोर दानपात्र तोड़कर चोरी करने में सफल होता इससे पहले ही कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई।

उसके बाद लोग भागे दौड़े मंदिर की तरफ पहुंचे तो लोगों को देखकर मंदिर में चोरी कर रहा चोर मंदिर से बाहर निकला और फिर दोनों कर घोड़े पर सवार होकर भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

देखें Video

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले में बर्रा थाने के इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि घोड़े पर सवार होकर दो युवक मंदिर में चोरी करने आए थे ऐसा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है और चोरों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+