कानपुर की लड़की से शादी करने स्वीडन से आया युवक, ऐसी है लव स्टोरी
कानपुर। यूपी के कानपुर में रहने वाली युवती को स्वीडन के युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला किया, लेकिन युवती के परिवार वाले इस फैसले के खिलाफ थे। लेकिन युवक के परिजनों ने लड़की के मां-बाप से वादा किया कि वो उनकी बेटी को खुश रखेंगे जिसके बाद वे राजी हो गए। युवक सात समंदर पार कर कानपुर पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार युवती के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गया।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित गुजंन विहार में रहने वाले बलराम द्विवेदी की की बड़ी बेटी प्रीति स्वीडन में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। प्रीती व उसके सहकर्मी एडविन के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायीं। प्रीति ने अपने घर में एडविन से शादी करने की बात कही तो परिवार उसके खिलाफ हो गया।
हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
इसके बाद एडविन के परिजनों ने प्रीति के परिवार से बात की। उन्होंने पीति के माता-पिता से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी बेटी खुश रहेगी। एडविन के परिजनों से मिलने के बाद प्रीति का परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गया। एडविन और प्रीति ने पहले स्वीडन में कोर्ट मैरिज की इसके बाद वो इंडिया आए। बीते गुरुवार को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से कानपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी करवाई गई।












Click it and Unblock the Notifications