'तुम मेरे घर आ जाओ, सब सो गए हैं', दरोगा ने रात 3 बजे लड़की को किया मैसेज, सस्पेंड

कानपुर में दरोगा ने लड़की को रात 3 बजे मैसेज किया, जिसमें दरोगा ने लड़की से घर आने के लिए कहा। मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

समाज में पुलिस एक रक्षक का काम करती है, लेकिन जब यही रक्षक समाज के दुश्मन बन जाए तो सवाल उठना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है, जहां एक दरोगा को लड़की से अश्लील चैट करने का आरोपी पाया गया। और उसे सस्पेंड कर दिया।

लड़की ने दरोगा शुभम सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुभम सिंह ने एक लड़की को रात तीन बजे व्हाट्सएप मैसेज कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद दरोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया।

sub Inspector suspended

दरअसल, दो दिन पहले रतनलाल नगर में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने वेले एक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। उसके बाद उसे उठाकर कहीं ले गए। पीड़ित युवक की भांजी ने रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह को फोन जानकारी दी। इस पर दरोगा ने कहा कि मै कैसे पहचानूंगा कि तुम्हारे मामा है तो लड़की ने व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी।

इसके बाद दरोगा शुभम सिंह ने लड़की को रात के तीन बजे व्हाट्सएप पर मैसेज कर लिखा कि मै घर पर अकेले हूं। एक कप चाय पी लेना, तुम मेरे घर पर आ जाओ। मेरे घर पर मेरे मोहल्ले में सब लोग सो गए हैं। अब तो नींद भी नहीं आ रही है। तुम यहीं आ जाओ कमरे पर बात करते हैं। बस तुमसे बात करने का मन है।

इस पर लड़की ने जवाब दिया कि आप कैसी बात कर रहे हैं। तो दरोगा ने सफाई देते हुए कहा कि गलत मत सोचो कि तुम्हारें दरोगा जी तुम्हें रात 3 बजे अपने घर बुला रहे हैं। ये चैट सुबह वायरल हो गई। इस मामले को पुलिस ने दबाना चाहा लेकिन पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आते ही जांच के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+