बीच सड़क पर दरोगा को धमकाने वाले सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सीसामऊ क्षेत्र के एमएलए इरफान सोलंकी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे दरोगा को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि तुम मुझे पहचानते नहीं हो, मैं विधायक हूं। सपा विधायक और दरोगा के बीच सड़क पर हुई इस बहस के मामले की जांच पुलिस कर रही है। दरोगा ने सपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में अब विधायक इरफान सोलंकी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर दरोगा मिल गए तो मैंने उनसे एक केस पर बात करनी चाही, जिस पर उन्होंने मुझे थाना जाने को कह दिया। इस पर मैंने उनसे कहा कि क्या आप मुझे जानते नहीं हैं?

Recommended Video

    बीच सड़क पर दरोगा को धमकाने वाले सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
    SP MLA booked for threatening Station in charge on road

    विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि

    वायरल वीडियो को 21 अगस्त को शूट किया गया था जब मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर था। एक व्यक्ति ने मुझसे मदद मांगी थी। उसका कहना था कि पुलिस ने उसके खिलाफ फिर से केस दर्ज कर लिया है। मैंने उस व्यक्ति को आश्वासन दिया था कि मैं पुलिस से बात करूंगा। इसी दौरान दरोगा रोड पर मिल गए तो मैंने उनसे उस केस के बारे में पूछा। इस पर दरोगा ने मुझे थाने में जाने को कहा। फिर मैंने उनसे पूछा कि क्या आप मुझ जानते नहीं? बस यही घटना उस दिन हुई थी।

    SP MLA booked for threatening Station in charge on road

    पुलिस के मुताबिक, जिस व्यक्ति की बात विधायक कर रहे हैं उसका नाम शरीफ है और उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है। उसे जिला बदर किया गया है जिसकी कार्यवाही जारी है। शरीफ कई बार जेल भी जा चुका है। 21 अगस्त को ग्वालटोली थाने के दरोगा राजीव कुमार सिंह ने उसकी गाड़ी का चालान किया जिस पर उसने विधायक को फोन कर दिया। विधायक मौके पर पहुंचे और दरोगा से बदतमीजी से बात करने लगे। विधायक ने दरोगा को धमकाया।

    बीच सड़क पर दरोगा और विधायक बीच हुई इस तकरार का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। विधायक के खिलाफ दरोगा ने केस दर्ज कराया है जिसमें उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+