24 घंटे के अखंड पाठ से दिक्कत नहीं, 2-3 मिनट की अजान से समस्या: हाजी मोहम्द सलीस
कानपुर, 07 अप्रैल: कर्नाटक में हिसाब को लेकर हंगामा मचा हुआ है जो अभी थमा नहीं है। इस बीच लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर कर्नाटक में करीब 200 मस्जिदों को नोटिस जारी कर दिया गया है। तो वहीं, दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मांस की दुकान को बंद करने के लिए कहा गया है। अब इस मामले में कानपुर के सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सालीस कूद पड़े हैं।

सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस का कहना है कि माहौल ऐसा है कि अगर हम सिर पर टोपी पहनते हैं, दाढ़ी रखते हैं, या हिजाब पहनते हैं तो समस्या है। मॉब लिंचिंग हो रही है। हम जो खाते हैं उस पर भी उनकी नजर है। कहा कि अजान 2-3 मिनट में पूरी हो जाती है और उन्हें इससे भी समस्या है। उन्होंने कहा कि वे अपने 24 घंटे के अखंड पाठ में होने वाले (ध्वनि) प्रदूषण को नहीं देखते हैं।
कहा कि कुछ हिंदू ताकतें देश को नफरत की ओर धकेल रही हैं, जो जायज नहीं है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हाजी मोहम्मद सालीस ने कहा कि "यह समझ के बाहर है कि इस तरह की बातें क्यों की जा रही है। भारत में हर धर्म के लोग एक दूसरे के साथ सदियों से रहते आए हैं। लेकिन अब माहौल खराब होता जा रहा है। इस तरह की ताकतों के खिलाफ लोगों को ही आगे आना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications