विकास दुबे के मददगार थे कई सरकारी अफसर, अब 26 के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओं नोटिस
विकास दुबे के मददगार थे कई सरकारी अफसर, अब 26 के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओं नोटिस
कानपुर, 14 अप्रैल: विकास दुबे, बिकरू कांड के बाद सुर्खियों में आए थे, जिन्हें पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अब एक बार फिर से विकास दुबे चर्चाओं में है। दरअसल, कानपुर पुलिस विकास दुबे के मददगारों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि गलत तरीके से विकास दुबे के असलहा नवीनकरण करने वाले अफसरों पर जल्द की कार्रवाई हो सकती है।

शासन ने कानपुर में तैनात रहे एसडीएम, एडीएम समेत 26 अफसरों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इनमें से 19 अफसर अन्य जिलों में तैनात हैं, जबकि सात अफसर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। तो वहीं, पुलिस ने विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों को के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि सभी की संपत्ति सीज की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिकरू कांड के मुख्य आरोपित के दोनों असलहा लाइसेंस का फर्जी तरीके से मुकदमे होने के बावजूद नवीनीकरण हो रहा था। इसके साथ ही जिले में कई सालों तक असलहा लाइसेंस की जांच को कई अफसर दबाए रहे। बिकरू कांड के बाद जब एसआईटी ने जांच की तो उन्होंने बिल्हौर में तैनात रहे एसडीएम, एडीएम फाइनेंस और एडीएम सिटी को दोषी पाया गया। उनके खिलाफ एसआईटी ने जांच करके कार्रवाई की संस्तुति की थी।
अब शासन स्तर से सभी तैनात रहे अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने बताया कि शासन ने अफसरों के नाम पूछे थे। उसे लिखित रूप से शासन को बता दिया गया है। बाकी कार्रवाई शासन स्तर से हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications