13 साल के सार्थक ने 'मोदी बाबाजी' को लिखी 37 चिट्ठियां, कहा- मेरे पिता की नौकरी वापस दिलाएं

Kanpur News, कानपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8वी क्लास में पढ़ने वाले सार्थक त्रिपाठी ने 37 चिट्ठियां लिखी हैं। दरअसल सार्थक के पिता सत्यजीत विजय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज (यूपीएसई) में काम करते थे। जिन्हें साल 2016 में नौकरी से बेदखल कर दिया गया था। ऐसे में पिता की नौकरी वापस दिलाने के लिए सार्थक ने अब तक 36 चिट्ठियां पीएम मोदी को भेजी है। बता दें कि शुक्रवार को सार्थक ने 37 वीं चिट्ठी पीएम को भेजी है।

sarthak tripathi wrote 37th letter PM Modi to help his father

साल 2016 से भेज रहे है चिट्ठी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कानपुर निवासी 13 साल का सार्थक त्रिपाठी 8वीं क्लास का छात्र है। 2016 में सार्थक के पिता सत्यजीत विजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज (यूपीएसई) नौकरी से बेदखल कर दिया गया था। सार्थक को अपने पापा का जिम्मेदारियों का एहसास कुछ ऐसा हुआ कि उसने पापा की नौकरी की बहाली के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को 2016 से चिट्ठी लिखनी शुरू कर दी।

sarthak tripathi wrote 37th letter PM Modi to help his father

अब तक भेज चुका है 37 चिट्ठी
साल 2016 से सार्थक पीएम नरेंद्र मोदी को 36 चिट्ठियां भेज चुका है। शुक्रावर को सार्थक ने 37वीं चिट्ठी पीएम मोदी को भेजी है। सार्थक ने इन चिट्ठियों में अपने घर की परेशानियों के बारे में भी विस्तार से लिखते हैं। सार्थक ने बताया, 'मैंने मोदी बाबाजी से अपने पिता की मदद करने प्रार्थना की है। मेरे पिता को स्टॉक एक्सचेंज के लोगों ने नौकरी छोड़ने को कहा था। मेरा मानना है कि मेरी चिट्ठियो की वजह से मेरे पिता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो लोग मेरे पिता और मेरे परिवार को जान से मार देना चाहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+