नरेंद्र मोदी के लिये फूलबाग से लेकर चारबाग तक सब हाउसफुल

लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर के उन्‍यन पार्क में होने वाली विजय शंखनाद रैली में युवाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। मोदी को सुनने के लिये भारी भीड़ जुटेगी इसमें कोई शक नहीं। कानपुर ही नहीं बल्कि लखनऊ प्रशासन ने भी इसका अनुमान अभी से लगा लिया है और कह दिया है कि कल फूलबाग (कानपुर का बाग) से लेकर चारबाग तक सब हाउसफुल होगा।

जी हां इंदिरानगर स्थित उन्‍यन पार्क पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। जीटी रोड समेत कई स्‍थानों के ट्रैफिक को डायवर्ट करने की तैयारी है। मोदी अपने भाषण के सम्मोहन से कानपुर के युवाओं को आकर्षित करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। राजनीतिक पार्टियां कयास लगा रही हैं कि रैली में भारी जनसैलाब उमड़ सकता है। इसका साफ अन्दाजा लगाया जा सकता है कि रैली को लेकर रेलवे व जीआरपी ने अभी से विशेष तैयारी कर ली है।

रेलवे मंत्रालय जो कि कांग्रेस नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार के अधीन है वह भी मोदी की रैली को लेकर अपनी तैयारियों में लग गया है। लखनऊ के चारबाग रेलवे के पीआरओं ने बताया कि रैली की जानकारी उन्हें लिखित में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नही दी गर्इ है। शासन से भी उनके पास कोर्इ आदेश अभी तक नही आया है, लेकिन परिसिथतियों को देखते हुए एक्स्ट्रा टिकट काउन्टरों की व्यवस्था कर दी जायेगी, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।

जीआरपी के एसओ ने बताया कि शनिवार को आने वाली भीड़ को नज़रन्दाज नही किया जा सकता। भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा होगा जिसे संभालने के लिए पुलिस बल की आवश्‍यकता पड़ सकती है, जिसको देखते हुए 200 जीआरपी के जवानों की तैनाती पहले से कर दी जायेगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। जीआरपी पुलिस हर परिसिथति का सामना करने के लिए पहले से जुट गर्इ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+