स्मृति ईरानी की जनसभा से पहले कानपुर में विरोध-प्रदर्शन, ये है बड़ी वजह

Kanpur news, कानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहली जनसभा करने रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर आ रही हैं। इससे पहले लाल इमली के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और शास्त्रीनगर में बंदी करवाकर जनसभा स्थल पर भी विरोध करने की बात कही। बता दें, स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक के रूप में कानपुर के शास्त्री नगर स्थित काली मठिया चौराहे पर रविवार को दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।

protest against smriti irani kanpur rally

क्यों हो रहा स्मृति ईरानी का विरोध

प्रदर्शन कर रहे लाल इमली मजदूर कर्मचारी संघ के नेता आशीष पांडेय का कहना है कि लाल इमली के कर्मचारियों का 20 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण 41 मजदूरों की मौतें हो चुकी हैं। कई मजदूरों ने तो आत्महत्या तक कर ली है। कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से लाल इमली कर्मचारियों का दल मिलने भी गया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। मजदूर तंगहाली पर जीने को मजबूर है। अब चुनाव में वोटों की राजनीति के लिए वह मजदूरों के ही गढ़ शास्त्रीनगर में आ रही हैं, जिसका लाल इमली कर्मचारी जमकर विरोध करेगा।

protest against smriti irani kanpur rally

स्टार प्रचारक के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगी स्मृति ईरानी

बता दें, स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक के रूप में कानपुर के शास्त्री नगर स्थित काली मठिया चौराहे पर रविवार को दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। खास बात ये है कि बीजेपी ने अभी तक यहां प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनावी सभा का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+