कानपुर: घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो महिलाओं के साथ चार लड़के गिरफ्तार
कानपुर। बर्रा पुलिस ने मेहरबान सिंह पुरवा इलाके में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और चार लड़कों को गिरफ्तार किया। साथ ही कई आपत्तिजनक चीजों को बरामद किया है। एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घर में छापेमारी की गई तो अनैतिक देह व्यापार की बात सच साबित हुई। मौके पर पकड़े गए लड़कों ने स्वीकार भी किया यहां गलत काम होता था। इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

मेरठ में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट
बता दें, 10 जनवरी की देर शाम मेरठ में टीपी नगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रोहटा रोड पर एक घर में ऑनलाइन चल हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने छापा मारकर एक नाबालिग लड़की, दो महिलाओं, एक ग्राहक और एक दलाल को हिरासत में लिया था। पकड़ी गई महिलाओं में से एक हरियाणवी डांसर भी शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications