बेहोश होकर जमीन पर गिरे मजदूर नेता को प्रियंका गांधी ने उठाकर बैठाया, वीडियो

Kanpur news, कानपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पार्टियों की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। सभी पार्टी के लोग रैलियों के माध्यम से जनता के बीच जाकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वार्ड्रा शनिवार को कानपुर के अहिरवा एयरपोर्ट पर पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओ ने गुलाब का फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका की दरियादिली भी तब देखने को मिली जब मजदूर नेता आशीष पांडेय गर्मी की वजह से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। प्रियंका ने आशीष पांडेय को उठाकर बैठाया।

priyanka gandhi helped congress leader who fell unconcious

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वार्ड्रा शनिवार को विमान द्वारा कानपुर के अहिरवा एयरपोर्ट पहुंची। प्रियंका के आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब भेंटकर जमकर नारेबाजी की। प्रियंका एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा फतेहपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका फतेपुर के औंग में आधे घंटे तक महिलाओं को संबोधित करेंगी उसके बाद वह जहानाबाद,बकेवर, खजुहा,बिंदकी और जोनिहां में नुक्कड़ सभाएं कर जनता को संबोधित करेंगी। नुक्कड़ सभा के समाप्त होने के बाद प्रियंका सीधे फतेहपुर पहुचेंगी जंहा पर वह रोड शो करेंगी।

priyanka gandhi helped congress leader who fell unconcious

कानपुर नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रियंका जी ने कानपुर में कांग्रेस का क्या माहौल है, इसकी पूरी जानकारी मांगी है जिससे उनको अवगत करा दिया गया है। प्रियंका जी को बताया गया है कि कानपुर और अकबरपुर लोकसभा में कांग्रेस का अच्छा माहौल है। इसलिए दोनों लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होना सुनिश्चित है। 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कानपुर में होने वाले रोड शो और जनसभा में प्रियंका जी शामिल होंगी।

मजदूर नेता आशीष पांडेय प्रियंका से मिलकर लाल इमली के मजदूरों की समस्या से अवगत कराने पहुंचे थे लेकिन गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़े यह देखकर प्रियंका ने आशीष पांडेय को उठाकर बैठाया। आशीष पांडेय ने बताया कि प्रियंका जी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान मै बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके बाद उन्होंने मुझे उठाकर बैठाया।प्रियंका जी को बताया गया है की लाल इमली के मजदूरों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। प्रियंका जी ने लाल इमली के मजदूरों की समस्याओं को हल करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+