कानपुर: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी पहुंचे पथरी माता मंदिर, दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना
कानपुर: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी पहुंचे पथरी माता मंदिर, दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना
कानपुर, 03 जून: राष्ट्रपति के रूप में राम नाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचे। इस दौरान उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने पथरी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद परौख गांव के मिलन केंद्र का दौरा किया। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

बता दें कि परौंख पिछले एक महीने से राष्ट्रपति के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा था और पीएम मोदी के आगमन की सूचना ने गांव वालों की व्यग्रता और बढ़ा दी थी। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होकर राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविन्द के साथ करीब दोपहर 12.40 बजे कानपुर पहुंचे। परौंख पहुंचकर राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ सबसे पहले पथरी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।
राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने परौख गांव के मिलन केंद्र का दौरा किया। इस दौरान एक सार्वजनिक समारोह में भी शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर में मिलन केंद्र परौंख गांव, कानपुर देहात का दौरा किया। केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था और एक सामुदायिक केंद्र (मिलान केंद्र) में परिवर्तित किया गया था।
राष्ट्रपति कोविंद का परिवार पथरी देवी को ही अपनी कुल देवी मानता हैं। गांव के लोगों के मन में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। ग्रामीण बताते हैं कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पिता ने ही परौंख के पथरीदेवी मंदिर की नींव रखी थी। पिता का जुड़ाव होने के चलते ही कोविंद का बचपन से ही इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है।












Click it and Unblock the Notifications