देह व्यापार: कानपुर के बड़े होटल में छापेमारी, 8 कपल को ले गई पुलिस
कानपुर। यूपी में कानपुर के बीडी पैलेस होटल में देह व्यापार की सूचना पर हरबंस मोहाल थाने की पुलिस ने छापेमारी करके आठ प्रेमी जोड़ों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस बीडी पैलेस के मैनेजर को भी पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लायी है। यहां कपल लोग होटलों में रुकने के लिए आते हैं।

पुलिस ने की छापेमारी
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र में करीब 50 से अधिक होटल संचालित है| यह थाना क्षेत्र कानपुर के सेन्ट्रल स्टेशन से जुड़ा हुआ है जिसके चलते अक्सर प्रेमी जोड़े यहां पर आकर रुकते हैं। देह व्यापार पर रोक लगाने के लिए पुलिस अक्सर इन होटलों में छापेमारी करती है।

होटल के कमरों में 8 प्रेमी जोड़े
सोमवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर बी डी पैलेस होटल में छापेमारी की। पुलिस को इस होटल के कमरों से आठ प्रेमी जोड़े मिले जिन्हे पकड़कर वह अपने साथ थाने ले गयी। अपर पुलिस अधीक्षक स्वेता यादव का कहना है कि सूचना के आधार पर छापेमारी करके आठ प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है। इनके परिजनों को बुलाया गया है जिसके बाद इनको हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार
जनपद मुरादाबाद में भी थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये।
ये भी पढ़ें-तांत्रिक बोला बच्ची के अंदर है भूत-प्रेत, निर्दयी मां-बाप ने एक माह की मासूम को जिंदा दफनाया












Click it and Unblock the Notifications