कानपुर: संतान प्राप्ति के लिए छह साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद की हत्या, फिर पेट फाड़कर खाया कलेजा

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में दिवाली (14 नवंबर) की रात छह साल की मासूम बच्ची की नृशंसा हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं, हत्या के पीछे जो वजह वो रूह कंपा देने वाली है। दरअसल, पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दंपती ने अपने भतीजे से बच्‍ची की हत्‍या कराई थी। शादी के 20 साल बाद भी पति-पत्‍नी का कोई बच्‍चा नहीं था, इसलिए उन्‍होंने अपने भतीजे से बच्‍ची की हत्‍या कर लिवर की मांग की थी। भतीजे ने अपने एक साथी संग पहले बच्‍ची से गैंगरेप किया, फिर चाकू से पेट फाड़कर उसका लिवर लाकर चाची को दिया था। दंपती ने लिवर खाकर बाकी अंग ठिकाने लगा दिए थे।

Recommended Video

    कानपुर: संतान प्राप्ति के लिए छह साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद की हत्या, फिर पेट फाड़कर खाया कलेजा
    Police arrested four accused in minor girl murder case

    जानकारी के मुताबिक, घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की छह वर्षीय बेटी पटाखे लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी। घरवालों की उसकी चिंता हुई तो वो पड़ोसियों को साथ लेकर उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई भी अता-पता नहीं चल सका। मासूम का कोई भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार (15 नवंबर) सुबह भद्रकाली देवी मंदिर के समीप झाड़ियों में उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था। बच्ची के दोनों फेफड़े समेत शरीर के कई अंग गायब थे। इसके साथ ही बच्ची के हाथ-पैर में लाल रंग लगा हुआ था। जो तंत्र-मंत्र की तरफ इशारा कर रहा था। वहीं, बच्ची का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

    बच्‍ची के पड़ोसी हैं हत्‍यारोपी
    शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मृतक बच्‍ची के पड़ोस में रहने वाले अंकुल कुरील और वीरन कुरील को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार किया था। हत्यारोपी अंकुल के चाचा परशुराम ने घटना को अंजाम देने के लिए वीरन और अंकुल को रुपए दिए थे। अंकुल और वीरन ने वारदात को अंजाम देने से पहले शराब पी थी। रेप के बाद अंकुल ने बच्ची की हत्या कर उसका लिवर निकाल कर परशुराम को दिया था।

    20 साल पहले हुई शादी
    एसपी ग्रामीण ने बताया कि परशुराम की शादी 1999 में हुई थी। परशुराम के बच्चे नहीं हो रहे थे। उसने किसी किताब में बच्ची का लिवर और कलेजा खाने से संतान प्राप्ति की बात पढ़ी थी। इसलिए परशुराम ने अंकुल और वीरन को पैसे देकर यह काम कराया था। परशुराम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है, वहीं अंकुल और वीरन को जेल भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+