गंदे पानी में सब्जी धो रहा था 'नौशाद', राहगीर ने Video बनाकर किया वायरल, जानिए पुलिस ने क्या कहा?

vegetables in dirty water: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से सब्जी बेचने वाले का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में ठेले पर सब्जी बेचने वाला एक शख्स सड़क किनारे गड्ढे में भरे गंदे पानी में सब्जी धोता हुआ नजर आ रहा है।

इस दौरान वहां से गुजर रहा है एक राहगीर मोबाइल में पूरी घटना कैट कर लिया। इस दौरान वीडियो बनाने वाले ने सब्जी विक्रेता से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम नौशाद बताया। उसके बाद राहगीर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

vegetables in dirty water in Kanpur

हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के नेताओं तथा कुछ लोगों द्वारा वीडियो वायरल करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

चौबेपुर बेला रोड का बताया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कानपुर जनपद के चौबेपुर बेला रोड इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ठेले पर सब्जी बेचने वाला एक शख्स सड़क किनारे गड्ढे में भरे हुए गंदे पानी में भिंडी की सब्जी धो रहा है।

इस दौरान वहां से गुजर रहा है एक राहगीर उसका वीडियो बनाने लगता है। वीडियो बनाने वाले राजगीर द्वारा सब्जी विक्रेता का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम नौशाद बताया। वीडियो बनाने वाले द्वारा भी सब्जी विक्रेता की इस कृत्य पर नाराज की जाहिर की गई।

पुलिस का दावा, पलट गया था ठेला
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि ठेले पर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति का ठेला पलट गया था। ठेला पलट जाने के बाद उसकी सब्जियां सड़क पर फैल गई थीं।

उसके बाद सब्जी बेचने वाला सड़क किनारे गड्ढे में एकत्र पानी में से उठाकर सब्जियों को ठेले पर रख रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+