मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को KDA में मिलेगी OSD की नौकरी, मुआवजे की राशि भी बढ़ाई जाएगी

कानपुर, 30 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर में मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में कथित रूप से पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि सीएम ने एक गार्जियन की तरह उनकी बातों को सुना। उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया। इसके अलावा सीएम योगी ने बेटे की पढ़ाई का खर्चा उठाने और मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया। मीनाक्षी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी दी जाएगी। साथ ही राहत राशि को भी 10 लाख रुपए से बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

manish gupta case wife Meenakshi Gupta will be deputed on post OSD post in KDA

Recommended Video

    Manish Gupta Death Case: Kanpur में बोले CM Yogi, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा | वनइंडिया हिंदी

    कानपुर ट्रांसफर होगा केस

    मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, सीएम ने मेरी सरकारी नौकरी की मांग स्वीकार कर ली और मेरे बेटे के भविष्य के लिए कुछ पैसे देंगे। उन्होंने मुझे सीबीआई जांच के लिए एक आवेदन लिखने के लिए कहा और फिर वह इसे देखेंगे। मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे परिवार के लिए एक बड़े अभिभावक के रूप में काम किया। सीएम ने मुझे आश्वासन दिया है, उन्होंने खुद मामले को कानपुर स्थानांतरित करने और नई टीम बनाकर यहां इसकी जांच करने की बात कही है।

    20 लाख रुपए की मदद करेगी समाजवादी पार्टी

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मदद का ऐलान किया है। साथ ही मांग की है कि मामले की सिटिंग जज की मॉनिटरिंग में ही जांच हो। उनके परिवार की 2 करोड़ रुपए की मदद होनी चाहिए। सरकार को 2 करोड़ रुपए देकर इस परिवार की मदद करनी चाहिए।

    ये है पूरा मामला

    कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में सोमवार देर रात हुई थी। आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर जांच करने गई पुलिस की पिटाई से मनीष गुप्ता की मौत हुई थी। इस मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। मामला तूल पड़कने के बाद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद आरोपी छह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। मनीष की पत्नी मीनाक्षी का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ही पुलिसकर्मियों ने मनीष की पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मनीष के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। मनीष गुप्ता के शरीर पर 4 गंभीर चोटों के निशान मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+