लॉकडाउन के बीच प्यार की मददगार बनी कानपुर पुलिस, थाने के मंदिर में कराई शादी
कानपुर। लॉकडान में मुस्तैदी से अपनी ड्यटू निभा रही यूपी पुलिस ने पुलिसिंग की ओर नई मिसाल पेश की है। दरअसल, कानपुर जिले में लड़की के अपने प्रेमी के घर जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजन को मनाकर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। यह शादी पुलिस ने अपनी देखरेख में थाने में ही करवाई। इसके लिए पुलिस ने दोनों के परिवारों को राजी भी किया।

मामला कानपुर के चकेरी स्थित अहरिवां चौकी का है। बता दें कि 18 अप्रैल से युवती अपने प्रेमी के घर रह रही थी। लड़की के घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी की। जब प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो पुलिस ने पहले तो एक प्रेमी जोड़े के स्वजनों को राजी किया। उसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए चौकी के अंदर ही उनका विवाह कराया। दोनों के परिजन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नवविवाहत जोड़े को आशीर्वाद दिया।
दोनों वयस्क थे इसलिए कराई गई शादी
अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि बीबीपुर निवासी 24 वर्षीय प्रमोद उर्फ गोलू का इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय बेटी तन्नू उर्फ तान्या के साथ प्रेम-संबंध थे। लॉकडाउन के दौरान 18 अप्रैल को युवती अपने प्रेमी के घर रहने चली गई। जिसके बाद युवती के स्वजनों ने चौकी में शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते है। जिसके बाद उन्होंने दोनों के स्वजनों को समझाकर राजी किया।
इसके बाद उन्होंने प्रेमी युगल के साथ उनके स्वजनों को चौकी बुलाया। जहां बने मंदिर में सामाजिक दूरी के साथ प्रेमी जोड़े की हिंदू-रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। दोनों के स्वजनों के साथ चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं, लॉकडाउन में पुलिस द्वार किए गए इस कार्य को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा की जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications