कानपुर: महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात, 25 जुलाई: यूपी के कानपुर देहात के रविवार को एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का शव किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला। साथी महिला सिपाही ने शव देखा तो मकान मालिक और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसपी व एएसपी खुद मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

खिड़की से लटका हुआ मिला शव
मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली साक्षी बालियान कानपुर देहात जिले में महिला आरक्षी के पद पर तैनात थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही साक्षी की पोस्टिंग मंगलपुर में हुई थी। साक्षी, आरक्षी सलोनी के साथ किराए के कमरे पर रहती थी। सलोनी ने बताया कि रात 11 बजे तक सब ठीक था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। जब सुबह उठकर बाहर आई तो साक्षी का शव खिड़की से लटका हुआ था।
पैर जमीन पर होने की वजह से संदिग्ध लग रहा मामला
सलोनी ने बताया कि साक्षी का शव डुपट्टे के सहारे लटका हुआ था और उसके पैर जमीन पर थे, जिसकी वजह से मामला संदिग्ध लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला सिपाही के फोन की जांच की जा रही है। इस मामले में मंगलपुर कोतवाल ने बताया कि के थानेदार ने बताया कि महिला सिपाही के फोन की कॉल डिटेल निकाली जाएगी। इसके बाद ही इस घटना का खुलासा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications