बंगाल में ममता के 'खेला होबे' की तर्ज पर अब यूपी में लगे होर्डिंग, सपा ने दिया नारा- 'खेला होई'

बंगाल में ममता के 'खेला होबे' की तर्ज पर अब यूपी में लगे होर्डिंग, सपा ने दिया नारा- 'खेला होई'

कानपुर, जून 25: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए 'खेला होबे' का नारा दिया था। जिसके बाद टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, अब यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को हराने के लिए ममता बनर्जी जैसी रणनीति बनाई है। दरअसल, यूपी के कानपुर और वाराणसी में दीवारों पर और होर्डिंग्स पर बंगाल की तरह ही नारे लिखे गए हैं।

Recommended Video

    UP: Samajwadi Party ने दिया खेला होई का नारा, वाराणसी में दीवारों पर लिखवाया | वनइंडिया हिंदी
    Khela Hoi hordings by Samajwadi Party in Kanpur

    समाजवादी पार्टी ने विधिवत 'खेला होई' नारे की लिखी होर्डिंग शहर में लगवानी शुरू कर दी है। कानपुर के बाद इस नारे ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। शहर के बड़े चौराहे पर होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें लिखा गया कि अब यूपी में 'खेला होई'। होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बचा है लेकिन समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके एक नेता ने इस नारे का उपयोग शुरू कर दिया है।

    कानपुर के सपा अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने ऐसी होर्डिंग्स पूरे कानपुर शहर में लगवाई है। इसमें लिखा गया है कि अब यूपी में भी खेला होई, क्योंकि प्रदेश में निश्चित ही खेला होने वाला है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने जिस तरह अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था, उसे उसका फल बंगाल में मिल गया। उसी तरह अब यूपी की जनता इनके साथ खेल खेलेगी।'

    वहीं, वाराणसी उत्तरी सीट से पूर्व विधायक रहे अब्दुल समद अंसारी ने मकबूल आलम इलाके में मकान की दीवारों पर 'खेला होई' का स्लोगन पेंट करा दिया है। पूरा स्लोगन है "उम्मीद की साइकिल-2022 में खेला होई"। इस बारे में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद बताते हैं कि खेला होबे का नारा पूरे भारत में प्रसिद्ध है और यह बंगाल में प्रमाणित भी हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+