Karauli Baba: पूछताछ के लिए करौली बाब के आश्रम पहुंची पुलिस, लेकिन दर्ज नहीं कर पाई बयान

करौली सरकार उर्फ करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया से पूछताछ करने के लिए पुलिस उनके आश्रम पहुंची। लेकिन, करौली बाबा के बयान दर्ज नहीं कर सकी। आश्रम में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

karauli baba kanpur

karauli baba kanpur: करौली सरकार (karauli sarkar baba) के नाम से मशहूर बाबा संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, करौली बाबा (karauli baba) पर नोएडा के रहने वाले एक शख्स ने बिधनू पुलिस स्टेशन (Bidhnu Police Station) में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित शख्स का कहना था कि चमत्कार में विफल होने पर बाबा ने मुझे अपने सेवादारों से कमरे में बंद कराकर पिटवाया था। इस मामले में पुलिस बुधवार को करौली बाबा से पूछताछ करने आश्रम पहुंचे।

हालांकि, पुलिस करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया के बयान दर्ज नहीं कर पाई। लेकिन, आश्रम में मौजूद चार से पांच लोगों से इस घटना के संबंध में बातचीत की और आश्रम का निरक्षीण कर वापस लौट आए। इस दौरान पुलिस ने करौली बाबा से कहा कि वह उन्हें लिखित में दें कि उनके पास आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौली बाबा (karauli baba kanpur) संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस आई थी, वह उनका काम है और जांच करके चली गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपना बयान वकील से बात करने के बाद ही दर्ज कराएंगे। करौली बाबा ने कहा कि मेरे ऊपर सपा सरकार में एनएसए लगा था, राजनीतिकरण के तहत मुकदमे लगे थे। अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर करौली बाबा ने कहा,

मैं चाहूं तो रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकता हूं, दोनों देश के प्रतिनिधियों की स्मृतियो को मिटाकर आपसी बैर दूर करके युद्ध रुकवाया जा सकता है।

आपको बता दें कि करौली बाबा उर्फ करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया तंत्र-मंत्र के साथ लोगों का इलाज करने का दावा करते हैं। तो वहीं, अब करौली सरकार के भक्त डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने करौली बाबा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थ चौधरी की मानें तो वह यूट्यूब में करौली बाबा के वीडियो बहुत देखते थे, उनसे प्रभावित होकर वह अपने पिता और पत्नी के साथ नोएडा से उनके आश्रम गए थे। जहां चमत्कार में विफल होने पर बाबा ने मुझे पिटवाया। वहीं, इस मामले ने अब तूल पकड़ा तो करौली सरकार संतोष भदौरिया की क्राइम कुंडली भी सामने आ गई।

हत्या, जमीन कब्जे जैसे कई मुकदमे दर्ज है करौली सरकार पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौली बाबा उर्फ करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया पर कई आपराधिक आरोप लग चुके हैं। साल 1992-95 के बीच करौली बाबा के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इतना ही नहीं, 1994 को तत्कालीन डीएम दिनेश सिंह के आदेश पर करौली सरकार संतोष सिंह पर रासुका की कार्रवाई की गई। संतोष सिंह पर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगा था।

हत्या में सामने आया था नाम
साल 1992 में फजलगंज थाने क्षेत्र में अयोध्या प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज कुमार ने इस हत्याकांड में संतोष भदौरिया व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संतोष सिंह भदौरिया का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। वह 1993 में जमानत पर रिहा हुआ था। वहीं, 7 अगस्त 1994 और 12 अगस्त 1994 में संतोष सिंह भदौरिया व उसके साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Recommended Video

    Karauli Sarkar ने डॉक्टर को पीटने के आरोप पर क्या बयान दिया, कहा सब झूठ और.. | वनइंडिया हिंदी

    दस्तावेजों में हेराफेरी करके खोल लिया आश्राम
    खबर के मुताबिक, करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर आरोप लगा था बिधून में भूदान पट्टा के सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी करके आश्रम खोल लिया। आश्रम खोलने के बाद मंत्र से बीमारी या किसी भी तरह के समस्या के समाधान का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। करौली बाबा नाम के उनके यूट्यूब चैनल के 93 हजार सब्सक्राइब हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+