Kanpur News: पल भर में धड़ से अलग हुआ महिला का सिर, मच गई चीख-पुकार, गांव की महिलाएं अक्सर करती हैं ऐसी गलती
UP Kaunpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बुधवार को सुबह में किसान के परिवार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक छोटी सी लापरवाही के चलते हादसा होने पर परिवार में चीख पुकार मच गया।
वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरी घटना कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में सौरभ सचान नामक व्यक्ति का परिवार रहता है। सौरभ सचान परिवार संग खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।
जीविकोपार्जन के लिए सौरभ सचान द्वारा घर पर पशुपालन भी किया गया है। बुधवार को सौरभ और उनकी पत्नी विद्योत्तमा उर्फ बेबी (40) चारा काटने वाली मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे।
चारा काटते समय इंजन का पट्टीचारा मशीन पर चढ़ाया गया था। ठंड होने के चलते सौरभ की पत्नी साल आढ़े हुए थी और वहीं साल इंजन से चारा मशीन पर जा रहे पट्टे में फंस गई। पट्टे में साल फसने के बाद बेबी गिर गईं।
इस दौरान सौरभ द्वारा जब तक इंजन को बंद किया जाता तब तक बेबी का सिर उसकी धड़ से अलग हो गया था। पति की आंखों के सामने मौके पर ही छटपटाते हुए बेबी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही मृतका की लाश को कब्जे में लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications