Viral Video: दाहिनी ओर देखता रहा शख्स और बाईं ओर से आ गई ट्रेन, पल भर में चली गई जान, हादसा देख कांप गए लोग
Kanpur Viral Video: रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी में रेलवे लाइन पार करते समय लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रेलवे लाइन पार करते समय एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्रॉसिंग पर लगा हुआ गेट बंद होने के बाद भी दोनों किनारों पर मौजूद लोग बैरियर बूम के नीचे से निकलते हुए रेल लाइन पार कर रहे हैं।
कई लोग रेलगाड़ी को देखते हुए लाइन पार कर जाते हैं। इस बीच एक शख्स साइकिल लेकर रेल लाइन पास करने के लिए बैरियर से आगे बढ़ता है। रेल लाइन पार करते समय वह अपने दाहिनी तरफ देख रहा था।
बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से ट्रेन आ रही थी। लेकिन रेलवे लाइन पार करने वाले शख्स को केवल दाहिनी तरफ से आने वाली ट्रेन की जानकारी हो पाई थी। वह रेल लानइ पार करता इससे पहले ही बाई तरफ से तेज रफ्तार की ट्रेन आई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
देखें Video-
सोशल साइट एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया सिंह ने लिखा है कि "कानपुर में जल्दबाजी बनी मौत तेज रफ्तार शताब्दी ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग,पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग की घटना।" इसी तरह कई अन्य लोग भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications