कानपुर हिंसा : अब तक 29 गिरफ्तार, PFI से जुड़े दस्तावेज मिले

कानपुर, 05 जून: कानपुर पुलिस ने शुक्रवार 3 जून को शहर के परेड चौक इलाके में भड़की हिंसा में शामिल कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मुस्लिम नेता हयात जफर हाशमी की पहचान पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में की थी। पुलिस के मुताबिक, मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने एक टीवी पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में बाजार बंद का आह्वान किया।

Kanpur violence 29 arrested police says documents related to PFI found

Recommended Video

      Kanpur Violence: Hayat Zafar Hashmi समेत चार आरोपियों को 14 दिन की जेल | वनइंडिया हिंदी | #News

      हाशमी ने लोगों को उकसाया!

      हाशमी ने कथित तौर पर लोगों को उकसाया, जिससे पथराव और दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई पुलिसकर्मियों समेत 39 से अधिक लोग घायल हो गए। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पथराव करने वालों के साथ साजिश करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है।

      पीएफआई से जुड़े दस्तावेज मिले

      पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि इस हिंसा में पीएफआई से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। आरोपी हयात जफर हाशमी के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। हयात को पुलिस आज रिमांड पर लेगी। कमिश्नर के मुताबिक, आज हालात सामान्य हैं। हर तरफ शांति है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

      पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के मुताबिक, हाशमी जहां-जहां था और जहां भी इसके नेटवर्क होंगे उनको चिन्हित कर इसके नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। इसके खाते की जांच की जाएगी। इसके जरिए ये पता लगाया जाएगा कि कहीं इसके खाते में पैसे भी आए थे या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर बड़ी बारीकी से जांच कर रही है।
      कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद छह मोबाइल की तलाशी ली जा रही है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की तलाश की जा रही है। हमें सभी आरोपियों के नाम मिल गए हैं। 2 से 3 दिन में सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज बाजार खुला है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। जांच में पता चला है कि इन लोगों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। उन पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जब्त की जाएगी संपत्ति कार्रवाई से स्पष्ट संदेश जाएगा कि इस तरह की कार्रवाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

      विशुद्ध वैज्ञानिक आधार पर साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की जा रही है। यदि पुलिस बल की कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। हमें प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (पीएसी) की 12 कंपनियां और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 3 कंपनियां मिली हैं। पीएफआई ने उसी दिन मणिपुर और पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान किया था। एक कनेक्शन की जांच की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+