Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: खुद के अपहरण की लड़की ने रची झूठी साजिश, प्रेमी के साथ किया 6 जिलों का सफर, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पैसों के लालच में लड़की ने खुद के ही अपहरण की साजिश रच थी। प्रेमी के साथ मिलकर उसने परिजनों ने दस लाख रुपए की डिमांड की। उनके पास खुद का अर्धनग्न वीडियो भेजा। घबराए परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

ऐसे रची साजिश
कानपुर के जनता नगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। साथ भागने से पहले उसने प्रेमी के घर जाकर खुद का बंधा वीडियो रिकार्ड किया। फिर शुक्रवार शाम पिता के एटीएम से कुछ पैसे निकालकर वह प्रेमी के घर पहुंची। फिर यहां से चकेरी पहुंचने के बाद रात साढ़े आठ बजे एक वॉयस नोट के साथ वीडियो परिजनों को भेजा। इसमें उन्होंने दस लाख रुपये फिरौती की मांग की।

kanpur

प्रेमी युगल ने की छह जिलों की यात्रा
अपहरण की इस झूठी साजिश के दौरान प्रेमी युगल ने छह जिलों की लगभग चार सौ किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान कानपुर से भागने के बाद दोनों लखनऊ में हजरतगंज और मोहनलालगंज में रुके। अपनी मांग माने जाने तक पुलिस से बचने के लिए सुल्तानपुर, गोंडा, अयोध्या और बस्ती तक भटकते रहे।

बस्ती में पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने फोन कॉल के जरिए इन दोनों तक अपनी पहुंच बनायी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला है। जिस पर गलत पता अंकित किया गया है। इस प्रमाण पत्र के फर्जी होने की आशंका व्यक्त की गयी है।

कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने छात्रा और उसके प्रेमी राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बस्ती में पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+