प्रेमिका करती थी फोन पर किसी और से बात, प्रेमी ने दुपट्टे से गला दबाकर कर दी हत्या
Kanpur News, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 5 फरवरी को हुई रीना हत्याकांड का खुलासा पनकी पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने रीना के प्रेमी अरविंद कमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अरविंद ने बताया कि रीना के संबंध गांव के ही एक और युवक से हो गए थे। प्रेमिका की बेवफाई से परेशान होकर उसने दुपट्टे से गला दबाकर हत्याकर दी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने किया खुलासा
पनकी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामला कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के बहेड़ा गाँव का है। यहां बीती 5 फरवरी को रीना नाम की लड़की का शव मिला था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। सर्विलांस और जांच पड़ताल में हैराने करने वाली कहानी सामने आई। पुलिस ने अरविंद कमल नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

चार साल से एक-दूसरे को करते थे प्यार
पुलिस पूछताछ में अरविंद कमल ने बताया कि वह मृतका रीना से पिछले चार साल से प्यार करता था। लेकिन उसे क्या पता था रीना का उसकी पीठ पीछे किसी और से भी चक्कर चल रहा था। अरविंद ने बताया कि रीना गांव के सुशील से फोन पर बात करने लगी थी। इस बात का पता चलने पर उसने कई बार रीना को समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी। साथ ही रीना उसपर शादी करने का दबाव डाल रही था। जिससे परेशान होकर अरविंद ने चूहे मार दवा भी खा ली थी। लेकिन उसकी जान बच गई।

रीना को हटाया अपने रास्ते से
जान बचने के बाद अरविंद के दिमाक से प्यार का नशा उतर गया और खुद जीने व प्रेमिका को अपनी जिंदगी से ही नही बल्कि दुनिया से मिटाने की कसम खा ली। फिर क्या था पांच फरवरी को अरविंद ने अपनी प्रेमिका को फोनकर सुबह खेत पर बुला लिया। प्रेमिका के आने के बाद कुछ देर दोनों के बीच बातचीत हुई और बातों ही बातों में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि अरविंद ने रीना के ही दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी और खुद वहां से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications