Kanpur: सपा सरकार में मंत्री रहीं Aruna Kori ने थामा BJP का दामन, ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता
कद्दावर नेता और सपा सरकार में मंत्री रहीं अरुणा कोरी ने रविवार 30 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

aruna kori news: कद्दावर नेता और सरकार मंत्री रहीं अरुणा कोरी ने रविवार को समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ने रविवार 30 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पूर्व मंत्री अरुणा कोरी दलित समज की बड़ी नेता हैं और शिवपाल सिंह यादव की बेहद करीबी मानी जाती थीं। अरुणा कोरी के आने से निकाय और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा फायदा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणा कोरी प्रसपा का सपा में विलय होने से के बाद से नाराज चल रही थीं।
ऐसा बताया जा रहा है कि अरुणा कोरी के पास बीजेपी में जाने के आलावा कोई रास्ता नहीं था। अरुणा कोरी 2002 में कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से चुनाव से लड़ी और रेकार्ड वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद सपा ने अरुणा कोरी को 2012 में बिल्हौर विधानसभा से कैंडिडेट बनाया था।
बिल्हौर सीट से अरुणा कोरी ने एक बार फिर से बड़े अंतराल से जीत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपा सरकार ने अरुणा कोरी को कैबिनेट मंत्री बना दिया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में अरुणा कोरी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
Recommended Video

इसके बाद अरुणा कोरी ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर प्रसपा में शामिल हो गईं थीं। प्रसपा की टिकट पर अरुणा कोरी ने 2019 में मिश्रिख लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें, अरुणा कोरी ने 1998 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी और मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती थीं। अरुणा कोरी समाजवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहीं थीं। अरुणा कोरी को सपा ने सबसे पहले 1999 में पहली बार घाटमपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications