Kanpur News: पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से दिया धक्का दिया, नीचे गिरने से मौत, दोनों ने किया था Love Marriage
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में एक शख्स ने अपनी पत्नी को बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का देवर उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में जांच पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह पूरा मामला कानपुर जनपद के घाटमपुर इलाके के हंसपुरम का है। करने वाली महिला के पिता शिवकुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि उनका दामाद राहुल कुमार शराब पीने का आदी था। उन्होंने बताया कि राहुल ने उनकी बेटी से धोखे से लव मैरिज की थी।

उन्होंने कहा कि बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर राहुल तिवारी द्वारा बताया गया कि वह किसी बड़ी कंपनी में काम करता है लेकिन शादी होने के बाद सच्चाई उजागर हुई तो उनकी बेटी फोन करके घर वालों को इसकी जानकारी दी।
शिवकुमार शर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि नशे की हालत में अक्सर राहुल घर आता था और बेटी के साथ मारपीट करता था। बेटी सपना के पास जो भी रुपए होते थे वह मारपीट का छीन लेता था।
राहुल की इस प्रताड़ना से तंग आकर अगस्त 2023 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि उन्होंने बताया कि इस मामले में बाद में 16 सफलता करा दिया गया और फिर राहुल और सपना दोनों साथ में रहने लगे।
लड़ाई होने के बाद छत से फेंक दिया नीचे: बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में राहुल तिवारी नशे की हालत में घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद वह अपनी पत्नी सपना के साथ मारपीट करने लगा।
आरोप है कि राहुल ने पत्नी सपना को बेल्ट से पीटना शुरू किया उसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद राहुल ने तीसरी मंजिल से अपनी पत्नी सपना को धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद सपना गंभीर रूप से घायल हो गई।
मामले की जानकारी होने के बाद राहुल का छोटा भाई सपना को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस मामले में मृतका सपना के पिता शिवकुमार शर्मा द्वारा राहुल तिवारी के खिलाफ शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications