Kanpur News: गर्ल्स हॉस्टल में महिला कर्मचारी ने छात्रा को पीटा, जानिए वायरल वीडियो पर क्या बोली पुलिस?
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में स्थित एससी गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा के कमरे में घुसकर महिला कर्मचारी द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मामले में छात्रा द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
छात्रा का आरोप है कि महिला स्टाफ शराब के नशे में थी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उसके साथ अभद्रता की बल्कि उसके बाल पकड़कर उसकी पिटाई भी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, कानपुर जनपद के कल्याणपुर अंतर्गत इंदिरा नगर में राजकीय अनुसूचित जाति बालिका हॉस्टल है। हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा द्वारा महिला कर्मचारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया गया है। इसका शिकायती पत्र छात्रा द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दिया गया है।
शराब के नशे में करती है मारपीट
पत्र में छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्रावास में तैनाद गुड़िया सिंह नामक एक महिला कर्मचारियों शराब पीती है। शराब के नशे में वह हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ मारपीट करती है। उसने कहा कि 2 दिन पहले गुड़िया सिंह उसके कमरे में घुस गई।
बिना किसी कारण के गुड़िया उसे पकड़ कर उसकी पिटाई करने लगी। इस दौरान उसने बुरी तरह पिटाई करने के साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि गुड़िया सिंह उसका बाल पड़कर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की।
Kanpur News: वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वहीं इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रावास में तैनात महिला कर्मचारी किस तरीके से छात्र के साथ मारपीट कर रही है। महिला कर्मचारी उसे बेड पर पटक देती है।
इसके अलावा जमीन पर भी उसका बाल पड़कर पिटाई करते हुए देखी जा रही है। इस दौरान वहां मौजूद छात्रा बाल छुड़ाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन वह छोड़ नहीं रही है। सोशल साइट्स पर कई लोगों द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी जा रही है।
इस मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस मामले में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय द्वारा बताया गया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। हॉस्टल की लड़कियों और काम करने वाली कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications