Kanpur: पड़ोसी की दीवार ढहने से हुई बीजेपी नेता रतन गुप्ता की मौत, पत्नी लड़ चुकी है मेयर का चुनाव

Kanpur News: खाली प्लॉट पर निर्माण कार्यकरा रहे भाजपा नेता रतन गुप्ता के ऊपर पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में रतन गुप्ता की मौत हो गई।

Kanpur News

Kanpur News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां भाजपा नेता रतन गुप्ता अपने प्लाट पर बेसमेंट की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इस हादसे में बीजेपी नेता रतन गुप्ता की मौत हो गई।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार के नीचे फंसे रतन गुप्ता को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रतन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

रतन गुप्ता के निधन के बाद परिवार कोहराम मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन गुप्ता बीजेपी व्यापार संगठन के अध्यक्ष भी थे और उनकी पत्नी 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

यह मामला कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित कारवालों नगर का है। खबर के मुताबिक, रतन गुप्ता का पनकी इस्पात नगर में एक प्लॉट है, जो काफी समय से खाली पड़ा था। इस प्लाट में रतन गुप्ता सरिया के गोदाम का निमार्ण करा रहे थे।

बता दें कि इसके ठीक बगल में हिमांशू गुप्ता का डिटर्जेंट पाउडर का काम होता है। हिमांशू गुप्ता के प्लाट की 25 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर रतन गुप्ता के ऊपर गिर पड़ी। इस दौरान रतन गुप्ता दीवार के मलबे के नीचे दब गए। इसमें उनकी मौत हो गई।

जैसे ही इस हादसे की जानकारी रतन गुप्ता के परिवालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि रतन गुप्ता खुदाई का काम देखकर वहां से जा रहे थे। इसी दौरान किसी का फोन आ गया और रनत गुप्ता खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान दीवार उन पर गिर पड़ी।

Recommended Video

    कानपुर देहात: अब ग्यारह को बजेगा वोटर्स का डंका, पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

    इस हादसे के बाद प्लॉट पर काम कर रहे मजदूर वहां से भाग गए। जब इसकी भनक लोगों को हुई, तो मलबे के नीचे ढूंढ़ना शुरू किया। रतन गुप्ता को मलबे से निकालने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    एसीपी निशांक शर्मा का कहना है कि दीवार ढहने से रतन गुप्ता उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही किसी तरह की तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+