पीड़िता ने कानपुर पुलिस के सामने सुनाई दर्द भरी दास्तां, बोली- भाई करता है रेप, मां भी देती है उसी का साथ

Kanpur News: भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय पीड़िता ने अपने सगे भाई और मां के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां और भाई के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

दरअसल, पीड़िता 11 अगस्त को हिम्मत करके कल्याणपुर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा, साहब! मेरा भाई रेप करता है और मां उसका ही पक्ष लेती है। मुझे दबाव में रखा जाता है...मेरी मां मुझे चुप कराती रहती है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वो मेरे साथ मारपीट भी करता है।

Kanpur News

ये मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। साथ ही, वह तंत्रमंत्र भी करता है। पीड़िता का आरोप है कि मां के कहने पर उसका भाई उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहा है। जब भी भाई उसे घर में अकेले पाता है तो उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सगे भाई ने उसके साथ कई बार रेप किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। मां को इस बात की जानकारी है, फिर भी वह भाई का ही साथ देती है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां कहती है कि बेटा बहुत अच्छा है...तू चुप रह। शुक्रवार रात भी जब उसके भाई ने उसे प्रताड़ित किया तो वह किसी तरह से हिम्मत करके कल्याणपुर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने आरोपी भाई और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

साथ ही, भाई को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक ने घटना कबूली है। ADCP WEST ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त, 2023 को थाना कल्याणपुर थाने पर एक 23 वर्षीय युवती ने आकर सूचना दी कि उसका सगा भाई उसके साथ शारीरिक रुप से शोषण करता है।

इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता द्वारा लिखित तहरीर में यह भी बताया कि यह पूरा मामला उसकी मां के संज्ञान में था। फिर भी मां ने पीड़िता की मदद नहीं की और पीड़िता को ही डराया धमकाया। साथ ही, चुप रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+