कानपुर: गैंगरेप पीड़‍िता से अश्‍लील सवाल, लापरवाही में 4 दरोगा सस्‍पेंड, कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्‍तीफा

कानपुर। यूपी के कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना में लापरवाही बरतने के मामले में चार पुलिसकर्मियों पर गाज गि‍री है। डीआईजी ने चार दरोगाओं को तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है। सभी पर अलग-अलग लापरवाही का आरोप हैं। बता दें, गैंगरेप पीड़‍िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी संज्ञान ल‍िया था और पीड़ित परिवार को पांच लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और पांच लाख कृषक दुर्घटना बीमा के तहत देने की घोषणा की। साथ ही जमीन का पट्टा देने का भी आश्वासन दिया गया। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में डीआईजी ने चार दारोगाओं को निलंबित कर दिया है। घटना में इनकी लापरवाही की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश अभी भी जारी है।

kanpur misdeed case four policemen suspended for negligence

क्‍या है पूरा मामला ?

कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात 13 साल की क‍िशोरी से गांव के दो लड़कों ने दरिंदगी की। आरोप है कि पुलिस ने घटना के एक द‍िन बाद मंगलवार को मुकदमा दर्ज क‍िया। यही नहीं मेड‍िकल के नाम पर पीड़िता और उसके परिजनों को रातभर सजेती, घाटमपुर और जिला मुख्यालय के चक्कर लगवाए गए। बुधवार की सुबह पुलिस कस्‍टडी में रहे गैंगरेप पीड़ि‍ता के प‍िता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ि‍ता के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्‍साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्‍का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस के अधि‍कारी सक्रिय हुए और मामला शासन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को 5 लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और 5 लाख कृषक दुर्घटना बीमा के तहत देने की घोषणा की गई। साथ ही जमीन का पट्टा देने का भी आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम समाप्त क‍िया गया।

लापरवाही में चार दरोगा सस्‍पेंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगरेप पीड़िता के पिता को जहां पर ट्रक ने कुचला था, उसके चंद कदम दूरी पर ही सीएचसी था। आरोप है कि पुलिस ने घायल को यहां द‍िखाने के बजाए 50 किलोमीटर दूर हैलट अस्पताल ले गई। पुलिस ने भी कहा कि हैलट में उसकी मौत हो गई। इसे लापरवाही मानते हुए घाटमपुर कस्बा चौकी प्रभारी को सस्‍पेंड कर दिया गया। उधर, गैंगरेप पीड़िता से अश्लील सवाल करने के आरोपी दारोगा और सजेती थाने में तैनात उस दारोगा को भी सस्‍पेंड कर दिया गया, जिसके क्षेत्र में घटना हुई थी। इसके अलावा उस दारोगा को भी सस्‍पेंड क‍िया गया, जिसकी कस्टडी में गैंगरेप पीड़िता और उसका परिवार 21 घंटे तक घूमता रहा।

कांग्रेस ने सीएम योगी से मांगा इस्‍तीफा

बता दें, पुलिस ने एसआई देवेंद्र यादव सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसके पूर्व गैंगरेप पीड़िता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने एसआई देवेंद्र यादव के पुत्र दीपू यादव और दोस्त गोलू यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज क‍िया था। उधर, इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्‍ता सुप्रि‍या श्रीनेत मामल की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+